यशायाह 9

इस कारण यहोवा उन पर रसीन के बैरियों को प्रबल करेगा,

Isaiah 9:11 (UKJV) Therefore the LORD shall set up the adversaries of Rezin against him, and join his enemies together;

9और सारी प्रजा को, एप्रैमियों और शोमरोनवासियों मालूम हो जाएगा जो गर्व और कठोरता से बोलते हैं: ईंटें तो गिर गई हैं,

10परन्तु हम गढ़े हुए पत्थरों से घर बनाएंगे; गूलर के वृक्ष तो कट गए हैं परन्तु हम उनकी सन्ती देवदारों से काम लेंगे।

11इस कारण यहोवा उन पर रसीन के बैरियों को प्रबल करेगा,

12और उनके शत्रुओं को अर्थात पहिले आराम को और तब पलिश्तियों को उभारेगा, और वे मुंह खोल कर इस्राएलियों को निगल लेंगे। इतने पर भी उसका क्रोध शान्त नहीं हुआ और उसका हाथ अब तक बढ़ा हुआ है॥

13तौभी ये लोग अपने मारने वाले की ओर नहीं फिरे और न सेनाओं के यहोवा की खोज करते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.