याकूब 1

हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो

James 1:2 (UKJV) My brethren, count it all joy when all of you fall into divers temptations;

1परमेश्वर के और प्रभु यीशु मसीह के दास याकूब की ओर से उन बारहों गोत्रों को जो तित्तर बित्तर होकर रहते हैं नमस्कार पहुंचे॥

2हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो

3तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो, यह जान कर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है।

4पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.