यिर्मयाह 13

यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मैं ने उसको परात के तीर पर ले जा कर छिपा दिया।

Jeremiah 13:5 (UKJV) So I went, and hid it by Euphrates, as the LORD commanded me.

3तब तूसरी बार यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा कि

4जो पेटी तू ने मोल ले कर कटि में कस ली है, उसे परात के तीर पर ले जा और वहां उसे कड़ाड़े पर की एक दरार में छिपा दे।

5यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मैं ने उसको परात के तीर पर ले जा कर छिपा दिया।

6बहुत दिनों के बाद यहोवा ने मुझ से कहा, उठ, फिर परात के पास जा, और जिस पेटी को मैं ने तुझे वहां छिपाने की आज्ञा दी उसे वहां से ले ले।

7तब मैं परात के पास गया ओर खोद कर जिस स्थान में मैं ने पेटी को छिपाया था, वहां से उसको निकाल लिया। और देखो, पेटी बिगड़ गई थी; वह किसी काम की न रही।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.