यिर्मयाह 14

यहोवा का वचन जो यिर्मयाह के पास सूखे वर्ष के विषय में पहुंचा:

Jeremiah 14:1 (UKJV) The word of the LORD that came to Jeremiah concerning the dearth.

1यहोवा का वचन जो यिर्मयाह के पास सूखे वर्ष के विषय में पहुंचा:

2यहूदा विलाप करता और फाटकों में लोग शोक का पहिरावा पहिने हुए भूमि पर उदास बैठे हैं; और यरूशलेम की चिल्लाहट आकाश तक पहुंच गई है।

3और उनके बड़े लोग उनके छोटे लोगों को पानी के लिये भेजते हैं; वे गड़हों पर आकर पानी नहीं पाते इसलिये छूछे बर्तन लिए हुए घर लौट जाते हैं; वे लज्जित और निराश हो कर सिर ढांप लेते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.