यिर्मयाह 18

सो मैं कुम्हार के घर गया और क्या देखा कि वह चाक पर कुछ बना रहा है!

Jeremiah 18:3 (UKJV) Then I went down to the potter's house, and, behold, he wrought a work on the wheels.

1यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुंचा, उठ कर कुम्हार के घर जा,

2और वहां मैं तुझे अपने वचन सुनवाऊंगा।

3सो मैं कुम्हार के घर गया और क्या देखा कि वह चाक पर कुछ बना रहा है!

4और जो मिट्टी का बासन वह बना रहा था वह बिगड़ गया, तब उसने उसी का दूसरा बासन अपनी समझ के अनुसार बना दिया।

5तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा, हे इस्राएल के घराने,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.