यिर्मयाह 25

और जिम्री, एलाम और मादै के सब राजाओं को;

Jeremiah 25:25 (UKJV) And all the kings of Zimri, and all the kings of Elam, and all the kings of the Medes,

23फिर ददानियों, तेमाइयों और बूजियों को और जितने अपने गाल के बालों को मुंड़ा डालते हैं, उन सभों को भी;

24और अरब के सब राजाओं को और जंगल में रहने वाले दोगले मनुष्यों के सब राजाओं को;

25और जिम्री, एलाम और मादै के सब राजाओं को;

26और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, निदान धरती भर में रहने वाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैं ने पिलाया। और इन सब के पीछे शेषक के राजा को भी पीना पड़ेगा।

27तब तू उन से यह कहना, सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यों कहता है, पीओ, और मतवाले हो और छाँट करो, गिर पड़ो और फिर कभी न उठो, क्योंकि यह उस तलवार के कारण से होगा जो मैं तुम्हारे बीच में चलाऊंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.