यिर्मयाह 7

जो वचन यहोवा की ओर से यिर्मयाह के पास पहुंचा वह यह है:

Jeremiah 7:1 (UKJV) The word that came to Jeremiah from the LORD, saying,

1जो वचन यहोवा की ओर से यिर्मयाह के पास पहुंचा वह यह है:

2यहोवा के भवन के फाटक में खड़ा हो, और यह वचन प्रचार कर, ओर कह, हे सब यहूदियो, तुम जो यहोवा को दण्डवत करने के लिये इन फाटकों से प्रवेश करते हो, यहोवा का वचन सुनो।

3सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यों कहता है, अपनी अपनी चाल और काम सुधारो, तब मैं तुम को इस स्थान में बसे रहने दूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.