अय्यूब 18

जो उसके यहां का नहीं है वह उसके डेरे में वास करेगा, और उसके घर पर गन्धक छितराई जाएगी।

Job 18:15 (UKJV) It shall dwell in his tabernacle, because it is none of his: brimstone shall be scattered upon his habitation.

13वह उसके अंग को खा जाएगी, वरन काल का पहिलौठा उसके अंगों को खा लेगा।

14अपने जिस डेरे का भरोसा वह करता है, उस से वह छीन लिया जाएगा; और वह भयंकरता के राजा के पास पहुंचाया जाएगा।

15जो उसके यहां का नहीं है वह उसके डेरे में वास करेगा, और उसके घर पर गन्धक छितराई जाएगी।

16उसकी जड़ तो सूख जाएगी, और डालियां कट जाएंगी।

17पृथ्वी पर से उसका स्मरण मिट जाएगा, और बाज़ार में उसका नाम कभी न सुन पड़ेगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.