21क्योंकि जब उसके महीनों की गिनती कट चुकी, तो अपने बाद वाले घराने से उसका क्या काम रहा।
22क्या ईश्वर को कोई ज्ञान सिखाएगा? वह तो ऊंचे पद पर रहने वालों का भी न्याय करता है।
23कोई तो अपने पूरे बल में बड़े चैन और सुख से रहता हुआ मर जाता है।
24उसकी दोहनियां दूध से और उसकी हड्डियां गूदे से भरी रहती हैं।
25और कोई अपने जीव में कुढ़ कुढ़कर बिना सुख भोगे मर जाता है।