अय्यूब 31

मैं मन ही मन मोहित हो गया होता, और अपने मुंह से अपना हाथ चूम लिया होता;

Job 31:27 (UKJV) And my heart has been secretly enticed, or my mouth has kissed my hand:

25वा अपने बहुत से धन वा अपनी बड़ी कमाई के कारण आनन्द किया होता,

26वा सूर्य को चमकते वा चन्द्रमा को महाशोभा से चलते हुए देखकर

27मैं मन ही मन मोहित हो गया होता, और अपने मुंह से अपना हाथ चूम लिया होता;

28तो यह भी न्यायियों से दण्ड पाने के योग्य अधर्म का काम होता; क्योंकि ऐसा कर के मैं ने सर्वश्रेष्ट ईश्वर का इनकार किया होता।

29यदि मैं अपने बैरी के नाश से आनन्दित होता, वा जब उस पर विपत्ति पड़ी तब उस पर हंसा होता;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.