यूहन्ना 1

तब वे दोनों चेले उस की यह सुनकर यीशु के पीछे हो लिए।

John 1:37 (UKJV) And the two disciples heard him speak, and they followed Jesus.

35दूसरे दिन फिर यूहन्ना और उसके चेलों में से दो जन खड़े हुए थे।

36और उस ने यीशु पर जो जा रहा था दृष्टि करके कहा, देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है।

37तब वे दोनों चेले उस की यह सुनकर यीशु के पीछे हो लिए।

38यीशु ने फिरकर और उन को पीछे आते देखकर उन से कहा, तुम किस की खोज में हो? उन्होंने उस से कहा, हे रब्बी, अर्थात (हे गुरू) तू कहां रहता है? उस ने उन से कहा, चलो, तो देख लोगे।

39तब उन्होंने आकर उसके रहने का स्थान देखा, और उस दिन उसी के साथ रहे; और यह दसवें घंटे के लगभग था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.