यूहन्ना 10

यदि मैं अपने पिता के काम नहीं करता, तो मेरी प्रतीति न करो।

John 10:37 (UKJV) If I do not the works of my Father, believe me not.

35यदि उस ने उन्हें ईश्वर कहा जिन के पास परमेश्वर का वचन पहुंचा (और पवित्र शास्त्र की बात लोप नहीं हो सकती।)

36तो जिसे पिता ने पवित्र ठहराकर जगत में भेजा है, तुम उस से कहते हो कि तू निन्दा करता है, इसलिये कि मैं ने कहा, मैं परमेश्वर का पुत्र हूं।

37यदि मैं अपने पिता के काम नहीं करता, तो मेरी प्रतीति न करो।

38परन्तु यदि मैं करता हूं, तो चाहे मेरी प्रतीति न भी करो, परन्तु उन कामों की तो प्रतीति करो, ताकि तुम जानो, और समझो, कि पिता मुझ में है, और मैं पिता में हूं।

39तब उन्होंने फिर उसे पकड़ने का प्रयत्न किया परन्तु वह उन के हाथ से निकल गया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.