34उन्होंने उस से कहा, हे प्रभु, चलकर देख ले।
35यीशु के आंसू बहने लगे।
36तब यहूदी कहने लगे, देखो, वह उस से कैसी प्रीति रखता था।
37परन्तु उन में से कितनों ने कहा, क्या यह जिस ने अन्धे की आंखें खोली, यह भी न कर सका कि यह मनुष्य न मरता
38यीशु मन में फिर बहुत ही उदास होकर कब्र पर आया, वह एक गुफा थी, और एक पत्थर उस पर धरा था।