28परन्तु बैठने वालों में से किसी ने न जाना कि उस ने यह बात उस से किस लिये कही।
29यहूदा के पास थैली रहती थी, इसलिये किसी किसी ने समझा, कि यीशु उस से कहता है, कि जो कुछ हमें पर्व के लिये चाहिए वह मोल ले, या यह कि कंगालों को कुछ दे।
30तब वह टुकड़ा लेकर तुरन्त बाहर चला गया, और रात्रि का समय था॥
31जब वह बाहर चला गया तो यीशु ने कहा; अब मनुष्य पुत्र की महिमा हुई, और परमेश्वर की महिमा उस में हुई।
32और परमेश्वर भी अपने में उस की महिमा करेगा, वरन तुरन्त करेगा।