यूहन्ना 14

मैं तुम्हें अनाथ न छोडूंगा, मैं तुम्हारे पास आता हूं।

John 14:18 (UKJV) I will not leave you comfortless: I will come to you.

16और मैं पिता से बिनती करूंगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।

17अर्थात सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है: तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है, और वह तुम में होगा।

18मैं तुम्हें अनाथ न छोडूंगा, मैं तुम्हारे पास आता हूं।

19और थोड़ी देर रह गई है कि फिर संसार मुझे न देखेगा, परन्तु तुम मुझे देखोगे, इसलिये कि मैं जीवित हूं, तुम भी जीवित रहोगे।

20उस दिन तुम जानोगे, कि मैं अपने पिता में हूं, और तुम मुझ में, और मैं तुम में।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.