यूहन्ना 17

जैसे तू ने जगत में मुझे भेजा, वैसे ही मैं ने भी उन्हें जगत में भेजा।

John 17:18 (UKJV) As you have sent me into the world, even so have I also sent them into the world.

16जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।

17सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है।

18जैसे तू ने जगत में मुझे भेजा, वैसे ही मैं ने भी उन्हें जगत में भेजा।

19और उन के लिये मैं अपने आप को पवित्र करता हूं ताकि वे भी सत्य के द्वारा पवित्र किए जाएं।

20मैं केवल इन्हीं के लिये बिनती नहीं करता, परन्तु उन के लिये भी जो इन के वचन के द्वारा मुझ पर विश्वास करेंगे, कि वे सब एक हों।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.