यूहन्ना 18

पतरस फिर इन्कार कर गया और तुरन्त मुर्ग ने बांग दी॥

John 18:27 (UKJV) Peter then denied again: and immediately the cock crew.

25शमौन पतरस खड़ा हुआ ताप रहा था। तब उन्होंने उस से कहा; क्या तू भी उसके चेलों में से है? उस ने इन्कार करके कहा, मैं नहीं हूं।

26महायाजक के दासों में से एक जो उसके कुटुम्ब में से था, जिसका कान पतरस ने काट डाला था, बोला, क्या मैं ने तुझे उसके साथ बारी में न देखा था?

27पतरस फिर इन्कार कर गया और तुरन्त मुर्ग ने बांग दी॥

28और वे यीशु को काइफा के पास से किले को ले गए और भोर का समय था, परन्तु वे आप किले के भीतर न गए ताकि अशुद्ध न हों परन्तु फसह खा सकें।

29तब पीलातुस उन के पास बाहर निकल आया और कहा, तुम इस मनुष्य पर किस बात की नालिश करते हो?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.