यूहन्ना 20

तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।

John 20:3 (UKJV) Peter therefore went forth, and that other disciple, and came to the tomb.

1सप्ताह के पहिले दिन मरियम मगदलीनी भोर को अंधेरा रहते ही कब्र पर आई, और पत्थर को कब्र से हटा हुआ देखा।

2तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिस से यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहां रख दिया है।

3तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।

4और दोनों साथ साथ दौड़ रहे थे, परन्तु दूसरा चेला पतरस से आगे बढ़कर कब्र पर पहिले पहुंचा।

5और झुककर कपड़े पड़े देखे: तौभी वह भीतर न गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.