यूहन्ना 5

एक और है जो मेरी गवाही देता है, और मैं जानता हूँ कि मेरी जो गवाही देता है वह सच्ची है।

John 5:32 (UKJV) There is another that bears witness of me; and I know that the witness which he witnesses of me is true.

30मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूं, वैसा न्याय करता हूं, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजने वाले की इच्छा चाहता हूं।

31यदि मैं आप ही अपनी गवाही दूं; तो मेरी गवाही सच्ची नहीं।

32एक और है जो मेरी गवाही देता है, और मैं जानता हूँ कि मेरी जो गवाही देता है वह सच्ची है।

33तुम ने यूहन्ना से पुछवाया और उस ने सच्चाई की गवाही दी है।

34परन्तु मैं अपने विषय में मनुष्य की गवाही नहीं चाहता; तौभी मैं ये बातें इसलिये कहता हूं, कि तुम्हें उद्धार मिले।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.