यूहन्ना 7

परन्तु जब उसके भाई पर्व में चले गए, तो वह आप ही प्रगट में नहीं, परन्तु मानो गुप्त होकर गया।

John 7:10 (UKJV) But when his brethren were gone up, then went he also up unto the feast, not openly, but as it were in secret.

8तुम पर्व में जाओ: मैं अभी इस पर्व में नहीं जाता; क्योंकि अभी तक मेरा समय पूरा नहीं हुआ।

9वह उन से ये बातें कहकर गलील ही में रह गया॥

10परन्तु जब उसके भाई पर्व में चले गए, तो वह आप ही प्रगट में नहीं, परन्तु मानो गुप्त होकर गया।

11तो यहूदी पर्व में उसे यह कहकर ढूंढ़ने लगे कि वह कहां है?

12और लोगों में उसके विषय चुपके चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे; वह भला मनुष्य है: और कितने कहते थे; नहीं, वह लोगों को भरमाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.