यूहन्ना 7

और यहूदियों का मण्डपों का पर्व निकट था।

John 7:2 (UKJV) Now the Jew's feast of tabernacles was at hand.

1इन बातों के बाद यीशु गलील में फिरता रहा, क्योंकि यहूदी उसे मार डालने का यत्न कर रहे थे, इसलिये वह यहूदिया में फिरना न चाहता था।

2और यहूदियों का मण्डपों का पर्व निकट था।

3इसलिये उसके भाइयों ने उस से कहा, यहां से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें।

4क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने तई जगत पर प्रगट कर।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.