यूहन्ना 7

क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।

John 7:5 (UKJV) For neither did his brethren believe in him.

3इसलिये उसके भाइयों ने उस से कहा, यहां से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें।

4क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने तई जगत पर प्रगट कर।

5क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।

6तब यीशु ने उन से कहा, मेरा समय अभी तक नहीं आया; परन्तु तुम्हारे लिये सब समय है।

7जगत तुम से बैर नहीं कर सकता, परन्तु वह मुझ से बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूं, कि उसके काम बुरे हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.