यूहन्ना 9

फिर जाते हुए उस ने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म का अन्धा था।

John 9:1 (UKJV) And as Jesus passed by, he saw a man which was blind from his birth.

1फिर जाते हुए उस ने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म का अन्धा था।

2और उसके चेलों ने उस से पूछा, हे रब्बी, किस ने पाप किया था कि यह अन्धा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?

3यीशु ने उत्तर दिया, कि न तो इस ने पाप किया था, न इस के माता पिता ने: परन्तु यह इसलिये हुआ, कि परमेश्वर के काम उस में प्रगट हों।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.