यूहन्ना 9

जब तक मैं जगत में हूं, तब तक जगत की ज्योति हूं।

John 9:5 (UKJV) As long as I am in the world, I am the light of the world.

3यीशु ने उत्तर दिया, कि न तो इस ने पाप किया था, न इस के माता पिता ने: परन्तु यह इसलिये हुआ, कि परमेश्वर के काम उस में प्रगट हों।

4जिस ने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है: वह रात आनेवाली है जिस में कोई काम नहीं कर सकता।

5जब तक मैं जगत में हूं, तब तक जगत की ज्योति हूं।

6यह कहकर उस ने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अन्धे की आंखों पर लगाकर।

7उस से कहा; जा शीलोह के कुण्ड में धो ले, (जिस का अर्थ भेजा हुआ है) सो उस ने जाकर धोया, और देखता हुआ लौट आया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.