13और योआश का पुत्र गिदोन हेरेस नाम चढ़ाई पर से लड़ाई से लौटा।
14और सुक्कोत के एक जवान पुरूष को पकड़कर उस से पूछा, और उसने सुक्कोत के सतहत्तरों हाकिमोंऔर वृद्ध लोगों के पते लिखवाये।
15तब वह सुक्कोत के मनुष्यों के पास जा कर कहने लगा, जेबह और सल्मुन्ना को देखा, जिनके विषय में तुम ने यह कहकर मुझे चिढ़ाया था, कि क्या जेबह और सल्मुन्ना अभी तेरे हाथ में हैं, कि हम तेरे थके मान्दे जनों को रोटी दें?
16तब उसने उस नगर के वृद्ध लोगों को पकड़ा, और जंगल के कटीले और बिच्छू पेड़ ले कर सुक्कोत के पुरूषों को कुछ सिखाया।
17और उसने पनूएल के गुम्मट को ढा दिया, और उस नगर के मनुष्यों को घात किया।