लैव्यवस्था 18

अपनी भौजी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे भाई ही का तन है।

Leviticus 18:16 (UKJV) You shall not uncover the nakedness of your brother's wife: it is your brother's nakedness.

14अपने चाचा का तन न उघाड़ना, अर्थात उसकी स्त्री के पास न जाना; वह तो तुम्हारी चाची है।

15अपनी बहू का तन न उघाड़ना वह तो तुम्हारे बेटे की स्त्री है, इस कारण तुम उसका तन न उघाड़ना।

16अपनी भौजी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे भाई ही का तन है।

17किसी स्त्री और उसकी बेटी दोनों का तन न उघाड़ना, और उसकी पोती को वा उसकी नतिनी को अपनी स्त्री करके उसका तन न उघाड़ना; वे तो निकट कुटुम्बिन है; ऐसा करना महापाप है।

18और अपनी स्त्री की बहिन को भी अपनी स्त्री करके उसकी सौत न करना, कि पहली के जीवित रहते हुए उसका तन भी उघाड़े।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.