लैव्यवस्था 18

फिर अपने भाई बन्धु की स्त्री से कुकर्म करके अशुद्ध न हो जाना।

Leviticus 18:20 (UKJV) Moreover you shall not lie carnally with your neighbour's wife, to defile yourself with her.

18और अपनी स्त्री की बहिन को भी अपनी स्त्री करके उसकी सौत न करना, कि पहली के जीवित रहते हुए उसका तन भी उघाड़े।

19फिर जब तक कोई स्त्री अपने ऋतु के कारण अशुद्ध रहे तब तक उसके पास उसका तन उघाड़ने को न जाना।

20फिर अपने भाई बन्धु की स्त्री से कुकर्म करके अशुद्ध न हो जाना।

21और अपने सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूं।

22स्त्रीगमन की रीति पुरूषगमन न करना; वह तो घिनौना काम है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.