लैव्यवस्था 19

तुम चोरी न करना, और एक दूसरे से न तो कपट करना, और न झूठ बोलना।

Leviticus 19:11 (UKJV) All of you shall not steal, neither deal falsely, neither lie one to another.

9फिर जब तुम अपने देश के खेत काटो तब अपने खेत के कोने कोने तक पूरा न काटना, और काटे हुए खेत की गिरी पड़ी बालों को न चुनना।

10और अपनी दाख की बारी का दाना दाना न तोड़ लेना, और अपनी दाख की बारी के झड़े हुए अंगूरों को न बटोरना; उन्हें दीन और परदेशी लोगों के लिये छोड़ देना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।

11तुम चोरी न करना, और एक दूसरे से न तो कपट करना, और न झूठ बोलना।

12तुम मेरे नाम की झूठी शपथ खाके अपने परमेश्वर का नाम अपवित्र न ठहराना; मैं यहोवा हूं।

13एक दूसरे पर अन्धेर न करना, और न एक दूसरे को लूट लेना। और मजदूर की मजदूरी तेरे पास सारी रात बिहान तक न रहने पाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.