लैव्यवस्था 4

तो वह उस पाप के कारण एक निर्दोष बकरी बलिदान के लिये ले आए;

Leviticus 4:28 (UKJV) Or if his sin, which he has sinned, come to his knowledge: then he shall bring his offering, a kid of the goats, a female without blemish, for his sin which he has sinned.

26और वह उसकी कुल चरबी को मेलबलि की चरबी की नाईं वेदी पर जलाए; और याजक उसके पाप के विषय में प्रायश्चित्त करे, तब वह क्षमा किया जाएगा॥

27और यदि साधारण लोगों में से कोई अज्ञानता से पाप करे, अर्थात कोई ऐसा काम जिसे यहोवा ने मना किया हो करके दोषी हो, और उसका वह पाप उस पर प्रगट हो जाए,

28तो वह उस पाप के कारण एक निर्दोष बकरी बलिदान के लिये ले आए;

29और वह अपना हाथ पापबलि पशु के सिर पर रखे, और होमबलि के स्थान पर पापबलि पशु का बलिदान करे।

30और याजक उसके लोहू में से अपनी उंगली से कुछ ले कर होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए, और उसके सब लोहू को उसी वेदी के पाए पर उंडेल दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.