53उस ने भूखों को अच्छी वस्तुओं से तृप्त किया, और धनवानों को छूछे हाथ निकाल दिया।
54उस ने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया।
55कि अपनी उस दया को स्मरण करे, जो इब्राहीम और उसके वंश पर सदा रहेगी, जैसा उस ने हमारे बाप-दादों से कहा था।
56मरियम लगभग तीन महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौट गई॥
57तब इलीशिबा के जनने का समय पूरा हुआ, और वह पुत्र जनी।