लूका 1

कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है? और उस ने लिखने की पट्टी मंगाकर लिख दिया, कि उसका नाम यूहन्ना है: और सभों ने अचम्भा किया।

Luke 1:63 (UKJV) And he asked for a writing table, and wrote, saying, His name is John. And they marvelled all.

61और उन्होंने उस से कहा, तेरे कुटुम्ब में किसी का यह नाम नहीं।

62तब उन्होंने उसके पिता से संकेत करके पूछा।

63कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है? और उस ने लिखने की पट्टी मंगाकर लिख दिया, कि उसका नाम यूहन्ना है: और सभों ने अचम्भा किया।

64तब उसका मुंह और जीभ तुरन्त खुल गई; और वह बोलने और परमेश्वर का धन्यवाद करने लगा।

65और उसके आस पास के सब रहने वालों पर भय छा गया; और उन सब बातों की चर्चा यहूदिया के सारे पहाड़ी देश में फैल गई।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.