लूका 1

क्योंकि इलीशिबा बांझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे॥

Luke 1:7 (UKJV) And they had no child, because that Elisabeth was barren, and they both were now well stricken in years.

5यहूदियों के राजा हेरोदेस के समय अबिय्याह के दल में जकरयाह नाम का एक याजक था, और उस की पत्नी हारून के वंश की थी, जिस का नाम इलीशिबा था।

6और वे दोनों परमेश्वर के साम्हने धर्मी थे: और प्रभु की सारी आज्ञाओं और विधियों पर निर्दोष चलने वाले थे। उन के कोई भी सन्तान न थी,

7क्योंकि इलीशिबा बांझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे॥

8जब वह अपने दलकी पारी पर परमेश्वर के साम्हने याजक का काम करता था।

9तो याजकों की रीति के अनुसार उसके नाम पर चिट्ठी निकली, कि प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.