लूका 12

धन्य है वह दास, जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा ही करते पाए।

Luke 12:43 (UKJV) Blessed is that servant, whom his lord when he comes shall find so doing.

41तब पतरस ने कहा, हे प्रभु, क्या यह दृष्टान्त तू हम ही से या सब से कहता है।

42प्रभु ने कहा; वह विश्वासयोग्य और बुद्धिमान भण्डारी कौन है, जिस का स्वामी उसे नौकर चाकरों पर सरदार ठहराए कि उन्हें समय पर सीधा दे।

43धन्य है वह दास, जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा ही करते पाए।

44मैं तुम से सच कहता हूं; वह उसे अपनी सब संपत्ति पर सरदार ठहराएगा।

45परन्तु यदि वह दास सोचने लगे, कि मेरा स्वामी आने में देर कर रहा है, और दासों और दासियों मारने पीटने और खाने पीने और पियक्कड़ होने लगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.