लूका 15

परन्तु उसका जेठा पुत्र खेत में था : और जब वह आते हुए घर के निकट पहुंचा, तो उस ने गाने बजाने और नाचने का शब्द सुना।

Luke 15:25 (UKJV) Now his elder son was in the field: and as he came and drew nigh to the house, he heard music and dancing.

23और पला हुआ बछड़ा लाकर मारो ताकि हम खांए और आनन्द मनावें।

24क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, फिर जी गया है : खो गया था, अब मिल गया है: और वे आनन्द करने लगे।

25परन्तु उसका जेठा पुत्र खेत में था : और जब वह आते हुए घर के निकट पहुंचा, तो उस ने गाने बजाने और नाचने का शब्द सुना।

26और उस ने एक दास को बुलाकर पूछा; यह क्या हो रहा है?

27उस ने उस से कहा, तेरा भाई आया है; और तेरे पिता ने पला हुआ बछड़ा कटवाया है, इसलिये कि उसे भला चंगा पाया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.