लूका 17

लूत की पत्नी को स्मरण रखो।

Luke 17:32 (UKJV) Remember Lot's wife.

30मनुष्य के पुत्र के प्रगट होने के दिन भी ऐसा ही होगा।

31उस दिन जो कोठे पर हो; और उसका सामान घर में हो, वह उसे लेने को न उतरे, और वैसे ही जो खेत में हो वह पीछे न लौटे।

32लूत की पत्नी को स्मरण रखो।

33जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, और जो कोई उसे खोए वह उसे जीवित रखेगा।

34मैं तुम से कहता हूं, उस रात दो मनुष्य एक खाट पर होंगे, एक ले लिया जाएगा, और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.