लूका 18

वह यह सुनकर बहुत उदास हुआ, क्योंकि वह बड़ा धनी था।

Luke 18:23 (UKJV) And when he heard this, he was very sorrowful: for he was very rich.

21उस ने कहा, मैं तो इन सब को लड़कपन ही से मानता आया हूं।

22यह सुन, यीशु ने उस से कहा, तुझ में अब भी एक बात की घटी है, अपना सब कुछ बेच कर कंगालों को बांट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।

23वह यह सुनकर बहुत उदास हुआ, क्योंकि वह बड़ा धनी था।

24यीशु ने उसे देख कर कहा; धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है?

25परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.