लूका 18

उन्होंने उस को बताया, कि यीशु नासरी जा रहा है।

Luke 18:37 (UKJV) And they told him, that Jesus of Nazareth passes by.

35जब वह यरीहो के निकट पहुंचा, तो एक अन्धा सड़क के किनारे बैठा हुआ भीख मांग रहा था।

36और वह भीड़ के चलने की आहट सुनकर पूछने लगा, यह क्या हो रहा है?

37उन्होंने उस को बताया, कि यीशु नासरी जा रहा है।

38तब उस ने पुकार के कहा, हे यीशु दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर।

39जो आगे जाते थे, वे उसे डांटने लगे कि चुप रहे: परन्तु वह और भी चिल्लाने लगा, कि हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.