लूका 19

वे उस को यीशु के पास ले आए और अपने कपड़े उस बच्चे पर डालकर यीशु को उस पर सवार किया।

Luke 19:35 (UKJV) And they brought him to Jesus: and they cast their garments upon the colt, and they set Jesus thereon.

33जब वे गदहे के बच्चे को खोल रहे थे, तो उसके मालिकों ने उन से पूछा; इस बच्चे को क्यों खोलते हो?

34उन्होंने कहा, प्रभु को इस का प्रयोजन है।

35वे उस को यीशु के पास ले आए और अपने कपड़े उस बच्चे पर डालकर यीशु को उस पर सवार किया।

36जब वह जा रहा था, तो वे अपने कपड़े मार्ग में बिछाते जाते थे।

37और निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुंचा, तो चेलों की सारी मण्डली उन सब सामर्थ के कामों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनन्दित होकर बड़े शब्द से परमेश्वर की स्तुति करने लगी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.