लूका 21

परन्तु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बांका न होगा।

Luke 21:18 (UKJV) But there shall not an hair of your head perish.

16और तुम्हारे माता पिता और भाई और कुटुम्ब, और मित्र भी तुम्हें पकड़वाएंगे; यहां तक कि तुम में से कितनों को मरवा डालेंगे।

17और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।

18परन्तु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बांका न होगा।

19अपने धीरज से तुम अपने प्राणों को बचाए रखोगे॥

20जब तुम यरूशलेम को सेनाओं से घिरा हुआ देखो, तो जान लेना कि उसका उजड़ जाना निकट है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.