लूका 22

परन्तु तुम ऐसे न होना; वरन जो तुम में बड़ा है, वह छोटे की नाईं और जो प्रधान है, वह सेवक की नाईं बने।

Luke 22:26 (UKJV) But all of you shall not be so: but he that is greatest among you, let him be as the younger; and he that is chief, as he that does serve.

24उन में यह वाद-विवाद भी हुआ; कि हम में से कौन बड़ा समझा जाता है

25उस ने उन से कहा, अन्यजातियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं; और जो उन पर अधिकार रखते हैं, वे उपकारक कहलाते हैं।

26परन्तु तुम ऐसे न होना; वरन जो तुम में बड़ा है, वह छोटे की नाईं और जो प्रधान है, वह सेवक की नाईं बने।

27क्योंकि बड़ा कौन है; वह जो भोजन पर बैठा या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन पर बैठा है? पर मैं तुम्हारे बीच में सेवक की नाईं हूं।

28परन्तु तुम वह हो, जो मेरी परीक्षाओं में लगातार मेरे साथ रहे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.