लूका 22

तब यीशु ने महायाजकों; और मन्दिर के पहरूओं के सरदारों और पुरनियों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा; क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियां लिए हुए निकले हो?

Luke 22:52 (UKJV) Then Jesus said unto the chief priests, and captains of the temple, and the elders, which were come to him, Be all of you come out, as against a thief, with swords and staves?

50और उन में से एक ने महायाजक के दास पर चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया।

51इस पर यीशु ने कहा; अब बस करो: और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया।

52तब यीशु ने महायाजकों; और मन्दिर के पहरूओं के सरदारों और पुरनियों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा; क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियां लिए हुए निकले हो?

53जब मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तो तुम ने मुझ पर हाथ न डाला; पर यह तुम्हारी घड़ी है, और अन्धकार का अधिकार है॥

54फिर वे उसे पकड़कर ले चले, और महायाजक के घर में लाए और पतरस दूर ही दूर उसके पीछे पीछे चलता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.