लूका 23

और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच में फट गया।

Luke 23:45 (UKJV) And the sun was darkened, and the veil of the temple was rent in the midst.

43उस ने उस से कहा, मैं तुझ से सच कहता हूं; कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा॥

44और लगभग दो पहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अन्धियारा छाया रहा।

45और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच में फट गया।

46और यीशु ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा; हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं: और यह कहकर प्राण छोड़ दिए।

47सूबेदार ने, जो कुछ हुआ था देखकर, परमेश्वर की बड़ाई की, और कहा; निश्चय यह मनुष्य धर्मी था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.