लूका 4

इसलिये, यदि तू मुझे प्रणाम करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा।

Luke 4:7 (UKJV) If you therefore will worship me, all shall be yours.

5तब शैतान उसे ले गया और उस को पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए।

6और उस से कहा; मैं यह सब अधिकार, और इन का विभव तुझे दूंगा, क्योंकि वह मुझे सौंपा गया है: और जिसे चाहता हूं, उसी को दे देता हूं।

7इसलिये, यदि तू मुझे प्रणाम करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा।

8यीशु ने उसे उत्तर दिया; लिखा है; कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर; और केवल उसी की उपासना कर।

9तब उस ने उसे यरूशलेम में ले जाकर मन्दिर के कंगूरे पर खड़ा किया, और उस से कहा; यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को यहां से नीचे गिरा दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.