लूका 7

इस से सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे कि हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपा दृष्टि की है।

Luke 7:16 (UKJV) And there came a fear on all: and they glorified God, saying, That a great prophet has risen up among us; and, That God has visited his people.

14तब उस ने पास आकर, अर्थी को छुआ; और उठाने वाले ठहर गए, तब उस ने कहा; हे जवान, मैं तुझ से कहता हूं, उठ।

15तब वह मुरदा उठ बैठा, और बोलने लगा: और उस ने उसे उस की मां को सौप दिया।

16इस से सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे कि हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपा दृष्टि की है।

17और उसके विषय में यह बात सारे यहूदिया और आस पास के सारे देश में फैल गई॥

18और यूहन्ना को उसके चेलों ने इन सब बातों का समचार दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.