लूका 7

उस ने यीशु की चर्चा सुनकर यहूदियों के कई पुरनियों को उस से यह बिनती करने को उसके पास भेजा, कि आकर मेरे दास को चंगा कर।

Luke 7:3 (UKJV) And when he heard of Jesus, he sent unto him the elders of the Jews, beseeching him that he would come and heal his servant.

1जब वह लोगों को अपनी सारी बातें सुना चुका, तो कफरनहूम में आया।

2और किसी सूबेदार का एक दास जो उसका प्रिय था, बीमारी से मरने पर था।

3उस ने यीशु की चर्चा सुनकर यहूदियों के कई पुरनियों को उस से यह बिनती करने को उसके पास भेजा, कि आकर मेरे दास को चंगा कर।

4वे यीशु के पास आकर उस से बड़ी बिनती करके कहने लगे, कि वह इस योग्य है, कि तू उसके लिये यह करे।

5क्योंकि वह हमारी जाति से प्रेम रखता है, और उसी ने हमारे आराधनालय को बनाया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.