लूका 8

और कुछ चट्टान पर गिरा, और उपजा, परन्तु तरी न मिलने से सूख गया।

Luke 8:6 (UKJV) And some fell upon a rock; and as soon as it was sprung up, it withered away, because it lacked moisture.

4जब बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और नगर नगर के लोग उसके पास चले आते थे, तो उस ने दृष्टान्त में कहा।

5कि एक बोने वाला बीज बोने निकला: बोते हुए कुछ मार्ग के किनारे गिरा, और रौंदा गया, और आकाश के पक्षियों ने उसे चुग लिया।

6और कुछ चट्टान पर गिरा, और उपजा, परन्तु तरी न मिलने से सूख गया।

7कुछ झाड़ियों के बीच में गिरा, और झाड़ियों ने साथ साथ बढ़कर उसे दबा लिया।

8और कुछ अच्छी भूमि पर गिरा, और उगकर सौ गुणा फल लाया: यह कहकर उस ने ऊंचे शब्द से कहा; जिस के सुनने के कान होंवह सुन ले॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.