मरकुस 10

यह सुन कर दसों याकूब और यूहन्ना पर रिसयाने लगे।

Mark 10:41 (UKJV) And when the ten heard it, they began to be much displeased with James and John.

39उन्होंने उस से कहा, हम से हो सकता है: यीशु ने उन से कहा: जो कटोरा मैं पीने पर हूं, तुम पीओगे; और जो बपतिस्मा मैं लेने पर हूं, उसे लोगे।

40पर जिन के लिये तैयार किया गया है, उन्हें छोड़ और किसी को अपने दाहिने और अपने बाएं बिठाना मेरा काम नहीं।

41यह सुन कर दसों याकूब और यूहन्ना पर रिसयाने लगे।

42और यीशु ने उन को पास बुला कर उन से कहा, तुम जानते हो, कि जो अन्यजातियों के हाकिम समझे जाते हैं, वे उन पर प्रभुता करते हैं; और उन में जो बड़ें हैं, उन पर अधिकार जताते हैं।

43पर तुम में ऐसा नहीं है, वरन जो कोई तुम में बड़ा होना चाहे वह तुम्हारा सेवक बने।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.