10क्योंकि वह जानता था, कि महायाजकों ने उसे डाह से पकड़वाया था।
11परन्तु महायाजकों ने लोगों को उभारा, कि वह बरअब्बा ही को उन के लिये छोड़ दे।
12यह सून पीलातुस ने उन से फिर पूछा; तो जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो, उस को मैं क्या करूं? वे फिर चिल्लाए, कि उसे क्रूस पर चढ़ा दे।
13पीलातुस ने उन से कहा; क्यों, इस ने क्या बुराई की है?
14परन्तु वे और भी चिल्लाए, कि उसे क्रूस पर चढ़ा दे।