मरकुस 15

जो सूबेदार उसके सम्हने खड़ा था, जब उसे यूं चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उस ने कहा, सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था।

Mark 15:39 (UKJV) And when the centurion, which stood opposite to him, saw that he so cried out, and gave up the spirit, he said, Truly this man was the Son of God.

37तब यीशु ने बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिये।

38और मन्दिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया।

39जो सूबेदार उसके सम्हने खड़ा था, जब उसे यूं चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उस ने कहा, सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था।

40कई स्त्रियां भी दूर से देख रही थीं: उन में मरियम मगदलीनी और छोटे याकूब की और योसेस की माता मरियम और शलोमी थीं।

41जब वह गलील में था, तो ये उसके पीछे हो लेती थीं और उस की सेवा-टहल किया करती थीं; और और भी बहुत सी स्त्रियां थीं, जो उसके साथ यरूशलेम में आई थीं॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.