मरकुस 2

और लोग एक झोले के मारे हुए को चार मनुष्यों से उठवाकर उसके पास ले आए।

Mark 2:3 (UKJV) And they come unto him, bringing one sick of the palsy, which was borne of four.

1कई दिन के बाद वह फिर कफरनहूम में आया और सुना गया, कि वह घर में है।

2फिर इतने लोग इकट्ठे हुए, कि द्वार के पास भी जगह नहीं मिली; और वह उन्हें वचन सुना रहा था।

3और लोग एक झोले के मारे हुए को चार मनुष्यों से उठवाकर उसके पास ले आए।

4परन्तु जब वे भीड़ के कारण उसके निकट न पंहुच सके, तो उन्होंने उस छत को जिस के नीचे वह था, खोल दिया और जब उसे उधेड़ चुके, तो उस खाट को जिस पर झोले का मारा हुआ पड़ा था, लटका दिया।

5यीशु ने, उन का विश्वास देखकर, उस झोले के मारे हुए से कहा; हे पुत्र, तेरे पाप क्षमा हुए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.